इस्राईल ने स्वीकार किया कि ईरान पर हमला करने की क्षमता नहीं रखता।
ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्री ने स्वीकार किया है कि वह ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर आक्रमण करने में सक्षम नहीं है।
ज़ायोनी शासन के पूर्व युद्धमंत्री एहूद बाराक ने कहा कि सन् 2010 में ही इस्राईल के कमांडर इस बात पर एकमत थे कि इस्राईल में ईरान पर आक्रमण करने की क्षमता नहीं पाई जाती।
इस्राईल के पूर्व युद्धमंत्री ने कहा कि सन 2010 और 2012 के बीच हम ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर आक्रमण करना चाहते थे किंतु कुछ घटनाओं और भीतरी विरोधों के कारण हम ऐसा नहीं कर सके।
एहूद बाराक ने कहा कि सन 2011 में इस्राईल के तत्कालीन युद्धमंत्री और इस्राईल के स्ट्रैटेजिक मामलों के मंत्री ने ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर आक्रमण का विरोध किया था।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन कई बार ईरान पर आक्रमण की धमकी दे चुका है, किंतु ईरान की सैन्य शक्ति के कारण वह आक्रमण करने में सक्षम नहीं है। फिर भी वह विश्व जनमत को प्रभावित करने के लिए समय-समय पर ईरान को धमकी देता रहता है।